बिजावर: छतरपुर पुलिस महकमे में फेरबदल, शिशिर तिवारी बने गुलगंज थाना प्रभारी
छतरपुर पुलिस अधीक्षक Rajat Saklecha ने जिले के थाना प्रभारियों में प्रशासनिक फेरबदल किया है। सोमवार की शाम 5 बजे जारी आदेश के तहत शिशिर तिवारी को गुलगंज थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग में किए गए इस बदलाव को कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।