नगरी: बोराई सिविल अस्पताल में डॉक्टर की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Nagri, Dhamtari | May 12, 2026 नगरी विकासखंड के सिविल अस्पताल बोरई में डॉक्टर की मांग को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया। और अस्पताल में स्थायी डॉक्टर की पदस्थापना और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी ने बताया कि सिविल अस्पताल में रात के वक्त डॉक्टर और स्टाप नही रहते।