चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल के लेबर रूम से 15 हजार से अधिक मिजोप्रोस्ट टेबलेट गायब, अवैध सप्लाई की आशंका
Churu, Churu | Apr 27, 2026 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में मिजोप्रोस्ट टेबलेट की बड़े स्तर पर धांधली का मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।अस्पताल के लेबर रूम से 15 हजार से अधिक मिजोप्रोस्ट टेबलेट गायब होने की बात सामने आई है। यह दवा मेडिकल एबॉर्शन और पोस्ट डिलीवरी ब्लीडिंग को नियंत्रित करने में उपयोग की जाती है।