किशनगढ़ बास: जिला कलेक्टर ने युवाओं से संवाद किया, लक्ष्य निर्धारित करने के लिए किया प्रेरित
Kishangarhbas, Alwar | Apr 13, 2026
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय माई भारत बजट क्वेस्ट प्रोग्राम 2026 का आयोजन सोमवार दोपहर 3:00 बजे जयपुर में किया गया। जिसका लाइव प्रसारण खैरथल जिला स्तर पर भी किया गया। जिला मुख्यालय पर यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मीटिंग हॉल में दोपहर 3:00 बजे आयोजित हुआ। जिसमें युवाओं ने भाग लिया।