सूरजपुर: महात्मा गांधी और शास्त्री जयंती पर संयुक्त जिला कार्यालय में किया गया नमन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।