रायसेन: गरज-चमक के साथ फिर बरसे बादल, रायसेन में मौसम हुआ सुहावना
Raisen, Raisen | Jun 23, 2026 रायसेन जिला मुख्यालय पर मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। हालांकि यह बारिश ज्यादा देर तक नहीं चली और लगभग 20 मिनट में थम गई, लेकिन इस दौरान तेज हवाओं और बिजली की गर्जना ने लोगों को कुछ देर के लिए घरों और दुकानों में रुकने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले सोमवार को भी दोपहर के समय हल्की बारिश देखने को मिली थी