जमुई: ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या मामले में भाई ने टाउन थाना में FIR दर्ज कराई, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की
Jamui, Jamui | Apr 1, 2026 लखन धनामा गांव स्थित जखराज स्थान के पास मंगलवार की दोपहर अपराधियों द्वारा गोली मारकर ऑटो चालक अशोक यादव की हत्या करने मामले में बुधवार की दोपहर 1:30 बजे टाउन थाना में FIR दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित भाई सुधीर यादव के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।