भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार गठित चित्तौड़गढ़ जिला कार्यकारिणी के नव-नियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत एवं अभिनंदन हेतु रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया रहे।