पीपलदा: इटावा थाना इलाके के मुण्डली नाले पर एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Nov 18, 2024 इटावा पुलिस ने मुण्डली नाले पर युवक पर जानलेवा हमले करने के मामले में 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इटावा थाने के सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने सोमवार दोपहर 1 बजे बताया कि दो माह पूर्व मुण्डली नाले पर युवक नरेंद्र मीणा निवासी मुण्डली पर हमला किया था। इस मामले में पुलिस ने अनुसंधान के बाद आरोपी रोहित बैरवा व रामावतार मीणा को गिरफ्तार किया है।