पीपलदा: इटावा कस्बे के खातोली रोड निवासी सरकारी शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
Pipalda, Kota | Nov 15, 2024 जिले के इटावा क़स्बे में शुक्रवार सुबह 7 बजे सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने खातोली रोड़ पर किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इटावा पुलिस के अनुसार मुंगेना सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षक मनु देशवाल जो कि इटावा में रहता था उसने फाँसी लगाकर आत्महत्या की।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को इटावा अस्पताल की मोर्चरी पर रखवाया है।