पीपलदा: इटावा में सरकार के निर्देश के बावजूद DAP खाद के कट्टों के साथ दिया जा रहा अटैचमेंट, खाद के लिए किसानों की लगी लंबी लाइन
Pipalda, Kota | Nov 16, 2024 जिले के इटावा क्षेत्र में खाद की किल्लत कम नही होने का नाम नही ले रही है। शनिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे मार्केटिंग सोसायटी व निजी डीलरों के यहाँ खाद के लिए किसानों की लंबी लाइने लगी देखी गयी।किसानों ने बताया कि राज्य सरकार के स्पष्ट निर्देश के बाद भी डीलर दो कट्टो के साथ नैनो DAP अटैचमेंट जबरन साथ दिया जा रहा है।विरोध करने पर भी डीलर अपनी मनमानी कर रहे है।