पीपलदा: नांता पुलिस ने बड़गांव नहर पर 60 पव्वे अवैध शराब बेचते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Nov 16, 2024 शहर की नांता पुलिस ने शनिवार को अवैध देशी शराब की बिक्री करते एक आरोपी को 60 पव्वे के साथ गिरफ्तार किया है। नांता थानाधिकारी नवल किशोर शर्मा ने शनिवार शाम 5 बजे बताया की पुलिस जाप्ता पत्थर मंडी में गश्त कर रहा था कि सूचना मिली कि बड़गांव नहर के निकट एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा था पुलिस ने 60 देशी शराब के पव्वे सहित एक आरोपी राजेश बावरी को गिरफ्तार किया है।