मुहम्मदाबाद: गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन
गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य रक्त की कमी को दूर कर जरूरतमंद मरीजों को समय पर राहत पहुंचाना रहा। शिविर का उद्घाटन उपजिलाधिकारी एवं सिविल डिफेंस के जिला समन्वयक विनोद जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवनदान के समान है।