कर्वी: चित्रकूट की ट्रैफिक पुलिस ने लगाई वाहन चेकिंग, बिना हेलमेट के जा रहे सवारों ने बताई हेल्मेट न लगाने की वजह
चित्रकूट में मंगलवार सुबह 11 बजे ट्रैफिक पुलिस ने मानिकपुर–कर्वी मुख्य सड़क पर पुलिस लाइन के सामने चेकिंग अभियान चलाया। बिना हेलमेट चालकों को रोका गया और सुरक्षा के फायदे समझाए गए। इस दौरान कई चालकों ने हेलमेट न पहनने के अजीब बहाने दिए, जिससे पुलिस ने सख्ती के साथ जागरूकता भी बढ़ाई।