कनवास: 415 किलोग्राम डोडा चुरा के साथ पुलिस ने दो तस्करों को मोदीजी की कोठी के पास से किया गिरफ्तार, पिकअप की जब्त
Kanwas, Kota | Jun 11, 2024 पुलिस ने मंगलवार को अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने तस्करों के पास से 415 किलोग्राम डोडा-चूरा बरामद कर तस्करी में काम ली जा रही पिकअप को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार डोडा चुरा की अन्तराष्ट्रीय बाजार में 63 लाख रूपये की कीमत बताई जा रही है।