कनवास: हिंगोनिया बाछीहेड़ा गांव के बीच स्थित 50 फिट गहरे कुएं में लावारिस अवस्था मे पड़ी मिली मोटसाइकिल, पुलिस जांच में जुटी
Kanwas, Kota | Jun 10, 2024 कनवास थाना क्षेत्र के हिंगोनिया बाछीहेड़ा गांव के बीच स्थित एक खेत में बने 50 फिट गहरे कुएं में एक मोटरसाइकिल लावारिस अवस्था मे पड़ी मिली। जिसको लेकर ग्रामीणों मामले की सूचना कनवास थाने को दी। जिस पर हेड कांस्टेबल रमेश मौके पर पहुंचे और युवकों की सहायता से मोटरसाइकिल को रस्सियों से बांधकर कुएं से बहार निकाला।