कनवास: शिक्षा मंत्री की पहल पर सुकेत मैं सरकार आपके द्वार शिविर का 8 जून को होगा आयोजन, समस्याओं का किया जाएगा समाधान
Kanwas, Kota | Jun 7, 2024 शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर की पहल पर रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए 8 जून को सरकार आपके द्वार समस्या समाधान शिविर लगाया जाएगा। शिविर सुकेत के खेल मैदान (बाघ) में सुबह 10 बजे शुरू होगा। जिसमे आम जन की समस्याओं से सरोकार रखने वाले सभी सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी लोगो की समस्याओं का समाधान करेगे।