कनवास: देशी कट्टा व 1 जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने एक आरोपी को सुकेत से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Jun 9, 2024 पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को सुकेत से गिरफ्तार किया है। कोटा ग्रामीण एसपी करन शर्मा ने बताया कि अवैध शराब व मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत विशेष टीम का गठनकर गश्त व चैकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अली हुसैन को गिरफ्तार कर देशी कट्टा व 1 जिंदा कारतूस बरामद किया