कनवास: कोलोनी गांव में आया 200 किलो वजनी मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर किशोर सागर तालाब में छोड़ा
Kanwas, Kota | Jun 8, 2024 कनवास क्षेत्र में कोलानी गांव के हनुमान मंदिर के पास 200 किलो वजनी मगरमच्छ दिखाई देने से लोगो मे हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर मगरमच्छ पकड़ा और दरा अभ्यारण के किशोर सागर तालाब में सुरक्षित छोड़ा। ग्रामीण हेमंत चौहान ने बताया की जहां 200 किलों वजनी मगरमच्छ को देखा गया वो आबादी इलाका है।