किशनगंज: वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के खिलाफ महिलाओं ने किया विरोध
जानकारी मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली क्षेत्र के नयागांव में वन विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम ने वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं ने विरोध भी जताया, जिससे मौके पर कुछ देर तक माहौल गर्म रहा। जानकारी के अनुसार वन भूमि पर मकान बनाकर चारदीवारी कर अतिक्रमण किया हुआ था।