सिकंंदराबाद: सिकंदराबाद मोहल्ला सराय झाझन गोकुल में 10 वर्षों से नाला न बनने से मोहल्ले वासी परेशान #jansamasya
सिकंदराबाद नगर स्थित मोहल्ला सराय झाझन गोकुल में 10 वर्षों से नाला न बनने से मोहल्ले वासी परेशान है। वहीं स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 10 वर्षों से यह नाला नहीं बना है बरसात के दिनों मोहल्ले में तीन-तीन फुट पानी भर जाता है। जिसके बारे नगर पालिका में कई बार शिकायत की है उसके बावजूद भी नाला नहीं बना है।