हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में ट्रकों से डीजल चोरी के मामले में 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस ने डीजल चोरी के फरार आरोपी सद्दाम उर्फ बुच्चिया को गिरफ्तार किया। आरोपी लखूवाली हेड का निवासी है और टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। उस पर 15 हजार का इनाम घोषित था। 29 मार्च को सुरेशिया निवासी राजबहादुर के सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों से 200 लीटर डीजल चोरी किया था।