कोटवा: बिशुनपुर गांव में अज्ञात वाहन की ठोकर से 30 वर्षीय बाइक सवार की हुई मौत
बिशुनपुर गांव में अज्ञात अनियन्त्रित वाहन की ठोकर से एक 30 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष बिकास कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पीटल गई। मृतक की पहचान पीपराकोठी थाना क्षेत्र के कोटवा पंचायत के वार्ड 13 मठगोपाल निवासी किशोरी दास के 30 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार दास के रूप में हुई है।