महिदपुर: महिदपुर रोड: 'स्कूल चले हम' अभियान में विधायक दिनेश जैन ने छात्राओं को दिया सफलता का मंत्र
महिदपुर रोड स्थित शासकीय कन्या हाईस्कूल में आज 'स्कूल चले हम' राज्यस्तरीय अभियान के अंतर्गत ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन 'बॉस' मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान विधायक दिनेश जैन ने स्कूल की छात्राओं के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्राओं