तेघरा: तेघड़ा प्रखंड में कृषि साख संबंधी चुनाव के लिए अधिकारी रवाना
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायत में कृषि साख संबंधी चुनाव आयोजित करवाने के लिए गुरुवार को दिन के तीन बजे तक निर्वाचन पदाधिकारी एवं सुरक्षा बल के जवान संबंधित सामग्री के साथ बूथ के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा,संरक्षा एवं गोपनीय तरीके से चुनाव संपन्न कराया जाएगा।