तेघरा: तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधूरापुर गांव में पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
तेघड़ा थाना अंतर्गत मधुरापुर गांव से स्थानीय पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में एक हत्यारे पति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी गुरुवार को हुई जहां दिन के ग्यारह बजे उसे व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने अपनी दो शादी कर रखी थी।जिसमें उसने बीरपुर थाना के भवानंदपुर गांव में रहने वाली दूसरी पत्नी की हत्या कर दिया।