तेघरा: तेघड़ा के श्री राष्ट्रीय विश्वेश्वर उच्च विद्यालय में शारीरिक शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ
तेघड़ा प्रखंड के श्री राष्ट्रीय विश्वेश्वर उच्च विद्यालय तेघड़ा में शारीरिक शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। जिसका समापन गुरुवार को दिन के तीन बजे संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित किया।