हज़ारीबाग: हजारीबाग में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई , चौपारण के सिंचाई भवन से अवैध शराब की हजारों पेटी को किया गया बरामद।
चौपारण प्रखंड के पंचायत पाण्डेयबारा के ग्राम सेलहारा स्थित सिंचाई विभाग के सरकारी भवन से उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब से भरी लगभग 600से 650 पेटी बरामद किया। भारी मात्रा में शराब की पेटी मिलने से सेलहारा के ग्रामीण अचंभित दिखे। सूत्रों के हवाले से खबर है कि शराब की पेटी तक सिंचाई भवन में नही थी।