भोरे: भोरे पुलिस ने छापेमारी कर 15 वर्ष बाद BDO पर हुए हमले के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर बीडीओ पर हुए हमले के एक आरोपी को 15 वर्ष बाद उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा तोड़फोड़ मारपीट आदि का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के मथौली गांव का निवासी ओम प्रकाश गुप्ता बताया गया है। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2009 में कार्यालय में तोड़फोड़ बीडीओ से मारपीट हुई थी।