भोरे: भोरे थाना परिसर में रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित, सौहार्दपूर्वक पर्व मनाने की हुई अपील
भोरे थाना परिसर में मंगलवार को रामनवमी पर्व को लेकर बीडीओ दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मौजूद लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई। बीडीओ ने कहा कि कोई भी पर्व को मनाने में भोरे हमेशा अपनी एकता और शांति का परिचय देते हुए मिसाल कायम करता है। इस बार भी शांतिपूर्वक पर्व संपन्न होना चाहिए।