भोरे: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भोरे मिरगंज सड़क पर CO के नेतृत्व में चला वाहन जांच अभियान,अवैध शराब,नगद रुपए आदि की हुई तलाशी
भोरे मिरगंज मुख्य पथ पर बंशी बतरहा, मजिरवा कला आदि कई स्थानों पर सीओ बीरबल बरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी के साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध शराब, नगद रुपए मादक पदार्थ आदि को लेकर दो पहिया, चार पहिया वाहनों की जांच की गई। लोकसभा चुनाव में स्वच्छ व निष्पक्ष मतदान कराने हेतु प्रशासन कटिबद्ध है।