सैदपुर: नौतपा की भीषण तपिश के बीच बिजली विभाग अलर्ट मोड में, 33/11 केवी ग्रामीण उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मरों पर लगाए गए कूलर
सैदपुर के 33/11 केवी ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर लगे मेन ट्रांसफार्मर को फुंकने से बचाने के लिए विभाग द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। उपकेंद्र पर मेन पावर ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए दो बड़े कूलर लगाए गए हैं, जिससे अत्यधिक तापमान और बढ़ते बिजली लोड के कारण ट्रांसफार्मर ओवरहीट न हो सके।