महोबा: डहर्रा गांव में हमीरपुर निवासी व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में पत्नी ने हत्या का आरोप लगाकर दी तहरीर
Mahoba, Mahoba | Jun 11, 2026 हमीरपुर निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पत्नी केतकी ने कोतवाली में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है।उनका कहना है कि पति जयकरन दो लाख रुपये का बकाया लेने डहर्रा गांव गए थे,लेकिन वापस नहीं लौटे।बाद में उनका शव बरामद हुआ। पत्नी ने मोहन, उसके भाई चंदन व अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।