बेतिया: बेतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 425 ग्राम गांजा, देशी कट्टा व विदेशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बेतिया। पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। कल 30 दिसंबर मंगलवार रात करीब 10 बजे मिली सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने बानुछापर थाना क्षेत्र के बढ़ई टोला में छापेमारी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिंदु शर्मा उम्र करीब 30 वर्ष एवं शिवध्यान शर्मा उम्र करीब