कोल: जिला अधिकारी संजीव रंजन खैर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 20 सितम्बर को करेंगे जनसुनवाई
Koil, Aligarh | Sep 19, 2025 अलीगढ़ में 20 सितंबर 2025 को जिले की सभी पांच तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसका उद्देश्य जनता की समस्याओं और शिकायतों का एक ही स्थान पर त्वरित निस्तारण करना है।तहसील खैर में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी संजीव रंजन करेंगे।