बालाघाट: जिले की मंडी में प्रवेश पर्ची के लिए आधार नंबर अनिवार्य, बिना दस्तावेज़ उपज की नहीं होगी नीलामी
उप संचालक कृषि फूलसिंह मालवीय ने जिले के समस्त किसान भाइयों को महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया है कि अब कृषि उपज मंडी में प्रवेश पर्ची बनवाने के लिए मोबाइल नंबर के साथ आधार नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। जन संपर्क कार्यालय से रविवार लगभग प्रातः 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि किसान जब भी अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे, तो अपने साथ मोबाइल नंबर