कनवास: तीन टापरी हाइवे पर मुंगफली से भरी तेज रफ्तार पिकअप टायर फटने से पलटी, चालक को आई मामूली चोटें
Kanwas, Kota | Jun 12, 2024 तीन टापरी नेशनल हाईवे 52 पर हादसा हो गया। हादसे में एक तेज रफ्तार पिकअप टायर फटने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दुर्घटना के दौरान चालक अश्विन देशमुख निवासी नागपुर बाल-बाल बच गया, हालांकि हादसे में चालक को मामूली चोटें आई। जिसका उपचार करवाया गया। जानकारी के अनुसार मुंगफली से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप झालावाड़ से कोटा की और जा रही थी।