कोल: सासनीगेट पुलिस टीम ने एटूजेड के पास से अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ एक शातिर गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Apr 30, 2025 थाना सासनीगेट पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर शातिर गांजा तस्कर नीरज कुमार उर्फ लुल्ली पुत्र चुन्नीलाल को ए टू जेड के खाली पड़े ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 2 किलो अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत करते हुए गांजा तस्कर को जेल भेजने की कार्रवाई की है।