बैतूल: धारा खोह रेलवे ट्रैक के 5 नंबर बोगदे के पास मिला बुजुर्ग का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
Betul, Betul | May 18, 2024 बैतूल भोपाल रेलवे ट्रेक पर पड़ने वाले 5 नंबर बोगदे के पास शनिवार को एक बुजुर्ग का शव मिला है।बुजुर्ग की मौत ट्रेन से गिरने की वजह से होना प्रतीत हो रहा रहा है। बुजुर्ग कौन है और कहां का रहने वाला है और कहा से कहा जा रहा था इस बात की जानकारी नहीं लग पाई है।फिलहाल पुलिस द्वारा शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाकर मरचुरी में रखवाया गया है।