रफीगंज: खरोखर गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो घायल, वृद्ध के कंधे में लगी गोली
रफीगंज थाना क्षेत्र के खरोखर गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें गोलीबारी और मारपीट की घटना सामने आई है। घायलों की पहचान 60 वर्षीय कौशल सिंह और 35 वर्षीय सुरेश सिंह के रूप में की गई है। रविवार रात्रि 8:00 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।