कटिहार: कटिहार में डीएस कॉलेज ओपी पुलिस ने पकड़ा 474 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर
कटिहार के डीएस कॉलेज ओपी पुलिस ने हरिगंज चौक के पास एक युवक को 474 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के बाद इलाके में वाहन जांच अभियान चला, जिसमें पिकअप वाहन रोककर राजा कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भारी मात्रा में शराब, मोबाइल और पिकअप बरामद हुआ है।