पिछोर: पिछोर विधायक की विकास क्रांति: ₹50 लाख के 5 कार्यों का भूमिपूजन, बोले- 'पिछोर को नंबर-1 बनाना संकल्प'
पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी ने आज सोमवार दोपहर लगभग 1:00 बजे पिछोर विधानसभा में विकास की नई इबारत लिखते हुए करोड़ों के कार्यों की सौगात दी। विधायक निधि से ₹50 लाख से अधिक की लागत वाले 5 महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इस दौरान विधायक ने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य केवल निर्माण नहीं,बल्कि पिछोर की तकदीर बदलना है।