खींवसर: खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर शहर में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
नागौर जिले के खींवसर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर मंगलवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूलों विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई और खींवसर विधानसभा उपचुनाव में मतदान के दौरान मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया गया।