भरथना: बकेवर के कूकेपुरा जीआरपी के मुख्य आरक्षी की ट्रेन से गिरकर हुई मौत, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
झांसी जीआरपी में तैनात मुख्य आरक्षी दीपक प्रताप सिंह निवासी ग्राम पंचायत बिजौली के मजरा कूकेपुरा, थाना बकेवर की ललितपुर रेलवे स्टेशन के पास ड्यूटी के दौरान ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। गुरुवार देरशाम 5 बजे भर्थना के मोढ़ी स्थित पागल बाबा मंदिर के पास राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 12 वर्षीय पुत्र दर्शित सिंह ने मुखाग्नि दी।