सदर: मंडौली स्थित वीवी मार्ट गोदाम में चोरी, ढाई से तीन लाख का सामान हुआ चोरी
Sadar, Varanasi | May 28, 2026 वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडौली स्थित वीवी मार्ट के गोदाम में बीती रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार चोर पीछे के दरवाजे का सहारा लेकर गोदाम में घुसे और ड्राई फूड सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। गोदाम संचालक संजीत केसरी ने बताया कि मंगलवार रात स्टॉक मेंटेन करने के बाद सभी कर्मचारी घर चले गए थे।