गुमला: पारिवारिक कलह में जेठ की लात से गर्भवती के गर्भ में ही हुई दो नवजात बच्चों की मौत
Gumla, Gumla | Apr 9, 2026 बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तिर्रा केमता टोली गांव से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ जमीन और निर्माण के विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी सात माह की गर्भवती देवरानी के पेट पर जोरदार लात मार दी, जिससे उसके गर्भ में पल रहे दो मासूम जुड़वां बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद बसिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।