सहावर: राष्ट्रीय शिशु सदन में डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए रास्ते पर चलने का लिया गया संकल्प
अमांपुर में राष्ट्रवादी विचारक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कस्बे के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उनके जीवन दर्शन से भी अवगत कराया गया। उनके बताए रास्ते पर चलने का सकंल्प लिया गया।