सिधौली: नरोत्तम नगर में बेखौफ चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात की चोरी की वारदात को अंजाम दिया
जनपद के सिधौली कस्बे के नरोत्तम नगर मोहल्ले में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला घर के अंदर से लाखों के जेवरात लेकर चोर मौके से फरार हो गए मामले में पीड़ित परिवार के द्वारा शिकायत पुलिस से किए जाने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है