बांधवगढ़: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: उमरिया से 262 श्रद्धालु स्पेशल ट्रेन से अयोध्या-वाराणसी रवाना
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत उमरिया जिले के 262 तीर्थ यात्रियों को विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या और वाराणसी के लिए रवाना किया गया। उमरिया रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं को विदाई देने के लिए अपर कलेक्टर कमलेश नीरज सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।इस अवसर पर अधिकारियों ने यात्रियों का स्वागत किया और उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।