हाईवे पर 'रेडियम टैक्स' वसूलने वाले निकले ठग, डीएसटी ने किया खेल खत्म
डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र एनएच-48 पर रात में अगर कोई आपको रोककर कहे, "रेडियम पट्टी लगवा लो... नहीं तो गाड़ी जब्त हो जाएगी!" तो समझ जाइए, ट्रैफिक पुलिस नहीं... ठगी कंपनी की नाइट शिफ्ट चल रही है! लेकिन इस बार इनके सामने असली पुलिस आ गई। डीएसटी ने जाल बिछाया, अपनी ही गाड़ी भेजी, और जैसे ही 300 रुपए की डिमांड हुई... पूरा गैंग रंगे हाथों पकड़ लिया गया। 8 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। इनके पास से 21 हजार रुपए, फर्जी रसीदें, रेडियम पट्टियां, अर्टिगा कार और मोबाइल बरामद हुए। अब पुलिस पता लगा रही है कि ये 'रेडियम सेवा' कब से चला रहे थे... और कितने ड्राइवरों की जेब को हाईवे पर ही हल्का कर चुके थे!
#Dungarpur #NH48 #PoliceAction #DST #Ratanpur Bichhiwara CrimeNews